बाइक में ब्रेक लगाने पर आती है आवाज, तो जरूर पढ़ें ये खबर

Brakes: वाहन किसी बी तरह का हो, उसमें लगे ब्रेकिंग की सबसे अहम भूमिका होती है। इसके बिना वाहन चलाना असान नही है। क्योकि किसी भी समय में आने वाले दुर्घटना से बचने के लिए ब्रेक का यूज करना जरूरी होता है। अक्सर देखा जाता है कि लंबें समय तक बाइक या स्कूटर के बाद से इसमें अलग तरह की अवाजें सुनाई देती है। कभी-कभी यह आवाज कार के पहियों से भी आती है। और ऐसी चीजों को देखने के बाद भी हम इसे नकार देते है। जो गलत है। आइए जानते है इसके बारे में..

ब्रेक हैं जरूरी

कार, बाइक या स्कूटर की सेफ्टी के लिए ब्रेक का सही तरीके से काम करना जरूरी है। इसलिए समय समय पर इसकी देखरेख करनी चाहिए।

ब्रेक शू का घिस जाना

अक्सर ब्रेक लगाने के दौरान शू में गंदगी जमा हो जाती है या फिर ब्रेक शू के घिसने लगते है। जिसकी वजह से भी वाहन में ब्रेक मारने पर चीं-चीं’ की आवाज पैदा होती है।

खतरे की घंटी

ब्रेक लगाने के दौरान अवाज का आना इसके सिस्टम में हो रही खराबी का कारण है। इसलिए जल्द से जल्द वाहन मैकेनिक के पास ले जाकर इस समस्या का समाधान करा लें।

ब्रेक शूज

ब्रेक शूज में गंदगी या ब्रेक शूज के घिसने के कारण भी अवाजें आना शुरू हो जाती हैं। इसलिए ऐसी स्थिति में इन्हें बदलवा लें।

Leave a Comment